कोरोना: हिमाचल में दो और संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 103 नए मामले, जानें सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3703 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221306 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216288 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1298 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 164 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 6040 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें कांगड़ा की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 103 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3703 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 221306 मामले आ चुके हैं। इनमें से 216288 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1298 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 84, चंबा 12, हमीरपुर 266, कांगड़ा 438, किन्नौर नौ, कुल्लू 29, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 198, शिमला 94, सिरमौर दो, सोलन 29 और ऊना में 136 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 164 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 6040 लोगों के सैंपल लिए गए।
ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, लाहौल में यात्रा को लेकर जारी हुई एडवाइजरी
स्कूलों में एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश
उधर हिमाचल उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी उप निदेशकों, स्कूल प्रिंसिपलों व मुख्याध्यापकों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। स्कूल प्रशासन को मास्क पहनना, हाथ सैनिटाइज करना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए है। दरअसल निदेशालय के ध्यान में आया था कि स्कूलों में कोविड एसओपी का सही पालन नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए शनिवार को निदेशालय ने नए निर्देश जारी किए हैं।
बजंतरियों को मास्क वितरित कर दिया जागरूकता का संदेश
वहीं, अंतरराष्ट्रीय दशहरा पर्व में कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए देव समाज से जुड़े लोग भी आगे आए हैं। बजंतरी संघ ने शनिवार को दशहरा में आए देवी-देवताओं के सभी बजंतरियों को मास्क वितरित किए। इसके अलावा लोगों को कोरोना में जारी एसओपी की जानकारी भी प्रदान की गई। बजंतरी संघ के अध्यक्ष मेहरचंद ने कहा कि प्रशासन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए इस साल दशहरा उत्सव की परंपरा का निर्वहन करने के लिए महज देवी-देवताओं को ही निमंत्रण दिया है। दशहरा में किसी तरह का व्यापार और अन्य गतिविधियां नहीं करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देव समाज का भी कर्तव्य बनता है कि वह नियमों का बखूबी पालन करें। इसके लिए शनिवार को बजंतरी संघ ने सभी बजंतरियों को मास्क वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया है। इसके अलावा कोरोना नियमों की भी संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सैंज खंड बजंतरी संघ अध्यक्ष दीवान डोगरा, सचिव नरेंद्र भार्गव, जिला सचिव प्रेम सिंह, गोपाल आदि उपस्थित रहे।