फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 15 december

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 15 Dec 2021 10:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 10:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 55 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 554 रह गई है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 3847 हो गया है।  बुधवार को कोरोना की जांच के लिए 6605 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 15 december
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसमें जिला कांगड़ा के 72 वर्षीय पुरुष और जिला सोलन के 68 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश में 55 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 554 रह गई है। जबकि कोरोना से मौत का आंकड़ा 3847 हो गया है।  बुधवार को कोरोना की जांच के लिए 6605 लोगों के सैंपल लिए गए। उधर, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और माइनस तापमान के बीच डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कोविड सैंपल लेने के लिए हौसला बनाए रखा। वह अब तक 15 हजार से अधिक कोविड टेस्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन


डॉ. मनोज ने मोबाइल टीम के साथ लाहौल की कुल आबादी का लगभग 50 फीसदी लोगों के कोविड टेस्ट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर निजी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में उन्हें संजीवनी चैंपियन खिताब से सम्मानित किया है। बता दें कि कोरोना जब चरम पर था तो बर्फबारी के बीच माइनस 10 डिग्री तापमान में भी डॉ. मनोज ने टीम के साथ अभियान जारी रखा। विपरीत हालात के बीच जान जोखिम में डालकर डॉ. मनोज ने टीम के साथ घाटी के हर हिस्से में पहुंच कर लोगों के घर-घर पहुंचकर कोविड टेस्ट किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed