फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 october

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 165 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 12 Oct 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 09:43 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1312 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 3694 पहुंच गई है। बीते दिन सोमवार को मृतकों की संख्या 3690 थी। प्रदेश में मंगलवार को 7718 लोगों की सैंपलिंग की गई। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 october
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 84 वर्षीय बुजुर्ग और कांगड़ा के तीन संक्रमित बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 165 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1312 पहुंच गया है। मृतकों की संख्या 3694 पहुंच गई है। बीते दिन सोमवार को मृतकों का आंकड़ा 3690 था। प्रदेश में मंगलवार को 7718 लोगों की सैंपलिंग की गई। मंडी में रावमापा चौक (सरकाघाट) में दो दिन में सात अध्यापक व 11 बच्चे पॉजिटिव आए हैं। सोमवार को रावमापा चौक (सरकाघाट) से एक साथ सात विद्यार्थी पॉजिटिव आए थे। मंगलवार को स्कूल में चार अन्य विद्यार्थी और सात अध्यापक पॉजिटिव आए।  

विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर में नहीं लगी वैक्सीन
वहीं, शिमला जिले के मंदिरों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। लेकिन कालीबाड़ी मंदिर में स्वास्थ्य विभाग यह बंदोबस्त नहीं कर पाया। स्वास्थ्य विभाग ने हाटकोटी मंदिर जुब्बल, भीमाकाली माता मंदिर सराहन, शहर के कालीबाड़ी मंदिर, हनुमान मंदिर जाखू, तारा माता मंदिर शोघी और संकट मोचन मंदिर में टीकाकरण का विशेष सत्र चलाने की बात कही थी। लेकिन शहर के प्रमुख कालीबाड़ी मंदिर में टीकाकरण नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


मंदिर कमेटी ने बताया कि टीकाकरण का विशेष सत्र चलाने को लेकर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग ने सूचना नहीं दी थी। लिहाजा यहां आई टीम को लौटना पड़ा। अब बुधवार को टीकाकरण करवाने की बात कही जा रही है। तारादेवी मंदिर में केवल आठ लोगों ने ही कोरोना के टीके लगाए। मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें पूर्व में सूचना नहीं दी थी। इस वजह से यहां पर टीकाकरण को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए थे। टीकाकरण सत्र होता तो टीका लगवाने के बाद आधे घंटे के लिए यहां पर बैठाने को लेकर व्यवस्था नहीं थी। अब बुधवार को विभाग यहां पर टीकाकरण सत्र लगाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed