फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 february 2022

कोरोना: हिमाचल में चार और संक्रमितों की मौत, 409 नए पॉजिटिव मरीज

Sat, 12 Feb 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Feb 2022 08:54 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 7166 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें के अनुसार अभी तक कुल 4062 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 272037 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय केस 3989 हैं। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 12 february 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें से शिमला में दो, कांगड़ा और मंडी में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। शनिवार को प्रदेश में 409 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 551 ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 7166 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें के अनुसार अभी तक कुल 4062 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 272037 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय केस 3989 हैं। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी आई है। पहले प्रदेश में दर 20 फीसदी थी। अब यह घटकर 14.1 फीसदी रह गई है। जिला बिलासपुर में संक्रमण दर सबसे कम 6.7 और जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा 22 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 जनवरी से 6 फरवरी तक यह आंकड़ा जारी किया है। हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश में 500 से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। प्रदेश में मृत्युदर 1.70 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed