फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10 june, active cases decreased

हिमाचल में 16 कोरोना संक्रमितों की मौत, 533 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Thu, 10 Jun 2021 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 10:13 PM IST
सार

 हिमाचल अब कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 197438 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 187734 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6338 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3342 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 10 june, active cases decreased
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 16 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में पांच, मंडी चार, शिमला दो, जबकि चंबा, सोलन, कुल्लू, सिरमौर और ऊना जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 533 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से मंडी जिले में 104, चंबा 86, कांगड़ा  70, शिमला 46, ऊना 40, हमीरपुर 41, सिरमौर 36, बिलासपुर 29 , सोलन 24, किन्नौर 25, कुल्लू 28 और लाहौल-स्पीति चार नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन



बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 862 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 197438 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 187734 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 6338 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3342 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 22789 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         1374
शिमला         716
सोलन           467
मंडी             918
चंबा             725
सिरमौर         354
ऊना              473
बिलासपुर       187
हमीरपुर          531
कुल्लू             348
किन्नौर          175
लाहौल-स्पीति  70


103 वर्षीय रसीलो देवी ने कोरोना को दी मात
 राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला में बनाए कोविड केयर सेंटर में भर्ती जयसिंहपुर गांव की 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला  कोरोना को मात देकर घर लौट गई हैं। एक सप्ताह से महिला का उपचार चल रहा था। गुरुवार को उन्हें घर भेज दिया गया। महिला को जब सेंटर में भर्ती किया गया था, उस समय उनका ऑक्सीजन स्तर बहुत नीचे था। तेज बुखार था तथा सांस लेने में दिक्कत थी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेडिकल स्टाफ का व्यवहार और अन्नपूर्णा सोसायटी की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा खाना उपचार में सहायक रहा। उनके अलावा गुरुवा को दो छोटे बच्चों और उनकी मां को भी स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया। कोविड केयर सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप ने बताया कि अब रोजाना दो या तीन मरीज सेंटर में आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी लहर में संक्रमित हुए लोग ठीक होने में ले रहे ज्यादा वक्त
 हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में मरीज 20 दिन बाद ठीक हो रहे हैं जबकि पहली लहर में 10 दिन बाद ही ठीक हो जाते थे। उन्हें 14 दिन बाद घर भेज दिया जाता था। दूसरी लहर में ज्यादा समय लगने का कारण लोगों की हालत गंभीर होने के बाद ही अस्पताल आना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी अस्पतालों में ऐसे कई मरीज हैं जो गंभीर हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज, धर्मशाला अस्पताल, नेरचौक मेडिकल कॉलेज समेत डीडीयू और अन्य अस्पतालों में कोविड मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोविड अस्पतालों को जल्द डी-नोटिफाई किया जाएगा। मामले जरूर कम हुए हैं, लेकिन दूसरी लहर में मरीज ठीक होने में ज्यादा समय ले रहे हैं।   

शहरों में हालात नियंत्रित, ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण ज्यादा

हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात फिलहाल नियंत्रण में आ गए हैं। पिछले कई दिनों सेशहरों में संक्रमण के मामले न के बराबर रह गए हैं। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी अभी लोगों का पीछा छोड़ती नहीं दिख रही है। गांव-देहात में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीमों की रिपोर्ट इस ओर साफ इशारा कर रही है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी थीं।

जिला स्तर पर इन टीमों का गठन किया गया और प्रदेशभर में घर-घर अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य टीमें घर- घर जाकर सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों के सैंपल जुटा रही हैं। पॉजिटिव आने वालों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है या फिर घर में आइसोलेट रहने को कहा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग कोरोना के चलते घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अपने स्तर पर ही सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऑक्सीजन लेवल नीचे आने पर यह लोग अस्पताल पहुंच रहे है। इस स्थिति में पीड़ित व्यक्ति की हालत नाजुक होने और मृत्यु होने स्थिति ज्यादा बन रही है। 

शहर की अपेक्षा गांवों में कोरोना के ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग टीमों ने इस बाबत सूचित किया है। सभी जिलों में सीएमओ को गांवों में ज्यादा फोकस करने को कहा है।  - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed