फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 07 august, children also tested positive

कोरोना: 26 स्कूली बच्चों समेत 288 नए पॉजिटिव मरीज, चंबा में दो पंचायतें सील

Sat, 07 Aug 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Aug 2021 10:08 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207700 पहुंच गया है। इनमें से 202194 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1949 हो गए हैं। अब तक 3517 संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 07 august, children also tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 288 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 89, चंबा 53, शिमला 41, कांगड़ा 37, बिलासपुर 25, हमीरपुर 16, कुल्लू 14, ऊना छह, लाहौल-स्पीति चार और सोलन में तीन नए मामले आए हैं। इनमें 26 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। मंडी में 16, रामपुर में दो, हमीरपुर में तीन, बिलासपुर में 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  उधर, स्कूल जाने वाले बच्चों में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दो अगस्त से स्कूल खुलने के बाद से अब तक 52 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


इनमें 13 बच्चे आईटीआई में पढ़ते हैं। सिरमौर, सोलन और किन्नौर से बच्चों में एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है। कहा कि सभी परिजन और शिक्षक बच्चों को कोविड उचित व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करें। हालांकि, शनिवार को किसी भी मरीज की मौत कोविड से नहीं हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 134  मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 207700 पहुंच गया है। इनमें से 202194 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1949 हो गए हैं। अब तक 3517 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15524 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


चंबा में छलाड़ा और टेपा पंचायतें सील
उधर, चंबा के विकास खंड भटियात के तहत छलाड़ा और उपमंडल तीसा के तहत टेपा पंचायत को प्रशासन ने सील कर दिया है। इन पंचायतों में दस से अधिक कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पंचायतें सील होने पर अब पंचायतों में दवाइयों, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानों को छोड़ कर सभी प्रकार की दुकानें, ढाबे और दफ्तर बंद रहेंगे। पंचायतों में पैदल और वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिहाज से एक माह बाद दोबारा ग्रामीणों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्राम पंचायत छलाड़ा में आठ लोग संक्रमित आने के बाद प्रशासन ने एहतियातन पंचायत को सील कर दिया। इसके अलावा ग्रामीणों पर घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। लोगों को आवश्यकता अनुसार दैनिक उपयोग और अन्य सामग्री को घर-द्वार ही छोड़ा जाएगा। बशर्ते, ग्रामीणों को अपनी डिमांड पंचायत प्रतिनिधियों को बतानी होगी। उसके आधार पर ही ग्रामीणों को घर-द्वार सामान पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती के बारे में भी पुलिस विभाग को लिखा गया है। 


तहसीलदार चुवाड़ी डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि छलाड़ा पंचायत में आठ संक्रमित मामले सामने आने के बाद सील किया गया है। पंचायत में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम तीसा मनीष कुमार ने बताया कि टेपा पंचायत में संक्रमित मामले बढ़ने पर पंचायत को सील किया गया है। ग्रामीणों को घर के बाहर निकलने पर मनाही रहेगी। जरूरत का सामान घर-द्वार ही पहुंचाया जाएगा। बशर्ते संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की ओर से डिमांड देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed