फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 august, children also tested positive

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 37 बच्चों समेत 297 नए पॉजिटिव मरीज

Fri, 06 Aug 2021 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Aug 2021 09:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अभिभावक ने भले ही कोविड वैक्सीन की डोज ले ली हो। लेकिन बच्चों के लिए खतरा बरकरार है। डेढ़ से लेकर 18 साल तक के बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 06 august, children also tested positive
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस ने बच्चों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में 37 बच्चों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मंडी जिले के 10, कांगड़ा आठ, शिमला सात, बिलासपुर पांच, हमीरपुर तीन, ऊना और चंबा में दो-दाे बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अभिभावक ने भले ही कोविड वैक्सीन की डोज ले ली हो। लेकिन बच्चों के लिए खतरा बरकरार है। डेढ़ से लेकर 18 साल तक के बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 297 नए मामले आए हैं। चंबा 68, मंडी 60, शिमला 52, कांगड़ा 43, हमीरपुर 24, बिलासपुर 18, लाहौल-स्पीति 10, ऊना आठ, जबकि कुल्लू व सोलन में पांच-पांच और किन्नौर में चार नए मामले आए हैं।  वहीं, कांगड़ा और मंडी में एक-एक संक्रमित महिला की मौत हुई है।  बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 137 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा  207344 पहुंच गया है। इनमें से 202060 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1727 हो गए हैं। अब तक 3517 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13940 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय मामले
जिला       मामले
मंडी          375
चंबा          351
कांगड़ा      252
शिमला      212
हमीरपुर     146
कुल्लू        123
बिलासपुर   76
सोलन        67
ऊना          56
लाहौल-स्पीति 32
किन्नौर      23
सिरमौर     14

चंबा के दो स्कूल दो दिन के लिए सील
चंबा के मैहला स्कूल की दो छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव आने से दो दिन तक स्कूल को सील कर दिया गया है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कूंर के शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना जांच के लिए हॉस्टलों में करेंगे रैंडम सैंपलिंग : अमरजीत
 उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया है कि जिन स्कूलों में विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे, वहां स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर जिला प्रशासन से चर्चा कर स्कूलों को बंद करने का फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है। हॉस्टलों में विद्यार्थी संक्रमित पाए जाने पर रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे के संपर्क में रहने को कहा गया है। 

हाईकोर्ट में याद किए कोरोना से जान गंवाने वाले अधिवक्ता

 हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा के आकस्मिक निधन पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को हाईकोर्ट में फूल कोर्ट रेफरेंस करवाया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ ने कहा कि रमाकांत शर्मा के विशिष्ट कैरियर को चंद शब्दों में समेटना बहुत कठिन है। वह मृदुभाषी, ईमानदार, मेहनती और अच्छी प्रतिष्ठा वाले थे।

इनके अलावा कोविड महामारी के कारण जान गंवाने वाले वकीलों में शिमला के अधिवक्ता एचपी सिंह, गुलजार सिंह राठौर, आरके चौवा, प्रदीप शर्मा, चत्तर सिंह ठाकुर, वीना देवी, किन्नौर के अधिवक्ता हरीश चंद्र नेगी, नसीब सिंह नेगी, सोलन के अधिवक्ता विजय मोहन दत्त, हरि राम वर्मा, असीम शर्मा, बिलासपुर के अधिवक्ता आरके हांडा, कुल्लू के अधिवक्ता बेली राम राणा, कांगड़ा के अधिवक्ता सुरेश ठाकुर व बीके सूद को भी याद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed