हिमाचल में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत, 787 नए पॉजिटिव, सक्रिय केस 12 हजार से कम
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 192142 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 176949 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक 3194 संक्रमितों की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 27 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 14, हमीरपुर चार, मंडी तीन, चंबा दो, जबकि कुल्लू , शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिले में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में कोरोना के 787 नए मामले आए। कांगड़ा जिले में 219, ऊना 134, मंडी 89, शिमला 97, सोलन 22, हमीरपुर 56, बिलासपुर 31, कुल्लू 40, किन्नौर 27, सिरमौर 22 और लाहौल-स्पीति में आठ नए मामले आए हैं। कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान 1292 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 192142 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 176949 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 11975 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3194 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15014 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की दो लाख खुराकें मिली हैं।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 3361
शिमला 1268
सोलन 1141
मंडी 1025
चंबा 932
सिरमौर 864
ऊना 889
बिलासपुर 595
हमीरपुर 844
कुल्लू 551
किन्नौर 406
लाहौल-स्पीति 99
सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव और शाम को मैसेज में निगेटिव कर दिया
वैश्विक महामारी कोरोना के चलते हर कोई चाह रहा है कि वह स्वस्थ रहे और इस बीमारी की चपेट में न आए। स्वास्थ्य विभाग भी जरा सी खांसी, बुखार, गले में दर्द होने पर कोरोना टेस्ट की सलाह दे रहा है, लेकिन कांगड़ा जिले के भवारना अस्पताल में टेस्टिंग रिपोर्ट आने के बाद बरती जा रही कथित लापरवाही की वजह से लोग अब अस्पतालों में हो रहे कोविड टेस्ट प्रक्रिया और इनकी रिपोर्ट पर सवाल उठाने लग पड़े हैं। स्वास्थ्य महकमे के ही कुछेक कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से लोग असमंजस में हैं कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है या निगेटिव।
मामला पंचायत सलोह के एक परिवार का है, जहां कुछ दिन पहले ही एक बुजुर्ग महिला कोरोना से संक्रमित थी। जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गई तो पंचायत प्रतिनिधियों ने बुजुर्ग महिला के परिवार के बाकी सदस्यों को भी अपना टेस्ट करवाने को कहा। सोमवार को परिवार के चार सदस्यों ने भवारना के सिविल अस्पताल में आकर अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। बुधवार को उन चार सदस्यों में से एक महिला सदस्य को भवारना अस्पताल से सुबह फोन आया कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं और वे खुद को होम आइसोलेट कर लें। फिर शाम को साढ़े तीन बजे मैसेज आया कि वह निगेटिव हैं।