कोरोना: हिमाचल में तीन संक्रमितों की मौत, 24 घंटों में 183 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3663 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219244 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213871 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1694 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 181 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7674 लोगों के सैंपल लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 62 महिला के अलावा 38 और 60 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 183 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3663 पहुंच गया है। अब तक कोरोना के 219244 मामले आ चुके हैं। इनमें से 213871 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1694 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 142, चंबा 27, हमीरपुर 390, कांगड़ा 513, किन्नौर 39, कुल्लू 43, लाहौल-स्पीति छह, मंडी 214, शिमला 161, सिरमौर छह, सोलन 54 और ऊना में 99 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 181 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 7674 लोगों के सैंपल लिए गए।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा
वहीं, प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का 50 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार ने 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 27,02,379 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। पहली डोज में पहले स्थान पर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार को दूसरी डोज में भी देशभर में नंबर वन आने की बात कही है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को नवंबर तक टारगेट पूरा करने के लिए कहा है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, इस लक्ष्य को पार करते हुए 56,58,695 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। 18 साल व इससे ज्यादा उम्र वालों की जनसंख्या में यह लक्षित लोग इसलिए बढ़ गए, क्योंकि प्रदेश में दस साल में जनसंख्या भी बढ़ी और बाहरी राज्यों के मजदूर और अन्य लोग भी इनमें शामिल हैं।