हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 159 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस
हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202290 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197155 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले1639 हैं। प्रदेश में अब तक 3464 संक्रमितों की मौत हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश गुरुवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मंडी में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 159 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 40, मंडी 32, बिलासपुर में 13, हमीरपुर 11, कांगड़ा 14, शिमला 14, ऊना 13, सोलन 12, सिरमौर छह, कुल्लू दो, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-एक नया मामला आया है। प्रदेश में गुरुवार को 149 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1638 रह गई है।
जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना के सक्रिय मामले 10 से नीचे आ गए हैं। सोलन, सिरमौर और जिला किन्नौर में सक्रिय मामलों की संख्या 100 से नीचे है। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202290 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197155 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले1639 हैं। प्रदेश में अब तक 3464 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए13286 लोगों के सैंपल लिए गए।
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 263
शिमला 260
सोलन 73
मंडी 192
चंबा 250
सिरमौर 71
ऊना 126
बिलासपुर 115
हमीरपुर 116
कुल्लू 123
किन्नौर 41
लाहौल-स्पीति 9
घर-घर जाकर बीमार बच्चों का सर्वे करेगी आशा वर्कर
कोविड के दौरान बच्चों की देखभाल में आशा वर्कर की अहम भूमिका रहेगी। इस संबंध में सरकार ने आशा वर्करों को दिशा -निर्देश जारी किए गए हैं। यह लोगों को संभावित तीसरी लहर के दौरान बच्चों में कोविड-19 के लक्षणों के बारे में जागरूक करेगी। कोरोना के लक्षणों पाए जाने पर बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने का काम भी इन्हें का होगा।
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि आशा वर्कर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी घरों में जाकर बच्चों में कोविड के लक्षणों का सर्वेक्षण करेगी और उन घरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां बच्चों में जुकाम के लक्षण, सांस संबंधी परेशानी होने सहित अन्य बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं। इसके साथ ही आशा वर्कर बच्चों के नियमित टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी।