फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: 1563 new positive including education minister, bjp state president and police employees

हिमाचल में कोरोना: शिक्षा मंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, दलाई लामा मंदिर के सात कर्मियों समेत 1563 नए पॉजिटिव

Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jan 2022 11:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 1563 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, जिला सोलन के 35 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। इससे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3872 पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को 10,040 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: 1563 new positive including education minister, bjp state president and police employees
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज के सात कर्मचारियों समेत कुल 1563 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला सोलन के 35 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। इससे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3872 पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को 10,040 लोगों की सैंपलिंग हुई है। जिला शिमला में सबसे ज्यादा 375 लोग पाजिटिव हुए हैं। सोलन में 330 जबकि कांगड़ा में 220 लोग संक्रमित हुए हैं। एसपी कांगड़ा और 11 पर्यटक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चंबा में 35 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित 83 लोग

विज्ञापन

संक्रमित पाए गए हैं।

एमबीबीएस प्रशिक्षु पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। इनके गुरुवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप कोरोना संक्रमित होने के बाद नाहन में होम आइसोलेट हो गए हैं। कश्यप के संक्रमित मिलने की जानकारी फेसबुक पर दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, वह कोरोना जांच करवा लें। साथ ही चिकित्सीय परामर्श लेकर खुद को होम आइसोलेट कर लें।  

विज्ञापन

शिमला जिले में 71 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव 

सैलानियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में जुटे शिमला जिला पुलिस के 71 जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक हफ्ते के भीतर जिले में 680 पुलिस जवानों के टेस्ट किए गए। इनमें ये जवान पॉजिटिव निकले। इन्हें फिलहाल होम आइसोलेट कर दिया गया है। एसपी शिमला मोनिका भुटुंगुरू ने कहा कि सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर कैबिनेट बैठक में भी बना रहा संशय 

वहीं, शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संशय की स्थिति रही कि 15 से 18 साल उम्र के किशोरों के वैक्सीनेशन मामले में हिमाचल सरकार आगे है या तेलंगाना। बैठक में चर्चा हुई कि वैक्सीनेशन में केंद्र सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश पहले नंबर पर है, मगर राज्य सरकार का अपना आकलन है कि तेलंगाना आगे है। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस बारे में एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। बैठक में कोविड पर प्रस्तुति के दौरान इस संबंध में चर्चा की गई।  चर्चा हुई कि अधिकांश लोग होम आइसोलेशन में संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में होम आइसोलेशन में उपचार के बारे में विस्तार से मंत्रणा हुई। सरकारी कामकाज को अधिक दुरुस्त करने के बारे में भी चर्चा होती रही। 

कोरोना के चलके इग्नू की परीक्षाएं स्थगित 

 इग्नू ने 20 जनवरी होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इन परीक्षाओं की नई अधिसूचना परीक्षा प्रारंभ होने से 15 दिन पहले विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वह इस परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट देखते रहें। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केंद्र से या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, खलीणी, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed