{"_id":"62373e5cc383214964254e73","slug":"himachal-congress-vidhayak-dal-decision-not-to-contest-rajya-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दल का फैसला: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दल का फैसला: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी
Sun, 20 Mar 2022 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 08:18 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सीएलपी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस विधायक दल ने फैसला लिया है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की शिमला सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 मार्च निर्धारित की है। 31 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन नतीजा घोषित होगा। उधर, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व वीसी डॉ. सिकंदर कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा इस सीट से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को यहां बताया कि सीएलपी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
विज्ञापन