फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress to start Halla Bol Movement to Support Rahul Gandhi

Himachal Congress: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेश में हल्ला बोल आंदोलन करेगी कांग्रेस

Sat, 25 Mar 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Mar 2023 07:29 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सूरत कोर्ट में मानहानि के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। पूरे देश की कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Himachal Congress to start Halla Bol Movement to Support Rahul Gandhi
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में हिमाचल कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में हल्ला बोल आंदोलन शुरू करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ देशभर में कांग्रेस सोमवार से आंदोलन शुरू कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता जल्दबाजी में सरकार के दबाव में रद्द की गई है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाना भाजपा की छोटी मानसिकता और जनादेश का अपमान है। सूरत कोर्ट में मानहानि के फैसले के खिलाफ कांग्रेस शीर्ष न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। पूरे देश की कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। भाजपा का कोई भी षड्यंत्र राहुल गांधी के भारत बचाओ व संविधान बचाओ के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकता। वह न तो देश की आवाज दबा सकते हैं और न ही कांग्रेस की।
विज्ञापन


देश भाजपा के अलोकतांत्रिक व तानाशाही रुख को देख रहा है। अदाणी मामले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोकने के लिए उन्हें संसद से बाहर किया गया है। कांग्रेस उनकी आवाज और इस मामले की जेपीसी जांच की मांग और भी प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस देश के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर जताया रोष

 प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राहुल गांधी के समर्थन में पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। शिमला के रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सभी महिलाएं मुंह पर काली पट्टी बांधकर एकत्र हुईं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो अन्याय हुआ है, कांग्रेस उसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन से राहुल गांधी की आवाज लोगों के कानों तक न पहुंचे, इसके लिए भाजपा ने सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें लोकसभा से बाहर किया हैं।

उन्होंने कहा कि देश सबकुछ देख रहा है और भाजपा को इस फैसले की कीमत लोकसभा चुनावों में हार के साथ चुकानी पड़ेगी। भाजपा देश में स्वस्थ लोकतंत्र की परंपराओं को कुचलने में लगी है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। इस दौरान उनके साथ शांता राजटा, प्रभा वर्मा, पुष्पा शोभटा, विनीता वर्मा, वृंदा सिंह, सत्या वर्मा, हीरा दासी, कमलेश ठाकुर, लक्की राणा, कृष्णा, बबली, सुदेश, नेहा, कुसुम सहित कई अन्य नेता मौजूद रंही। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed