{"_id":"60017bc26b1ca7498f3f4998","slug":"himachal-congress-slogans-outside-raj-bhavan-in-support-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में हिमाचल कांग्रेस ने राजभवन के बाहर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में हिमाचल कांग्रेस ने राजभवन के बाहर की नारेबाजी
Fri, 15 Jan 2021 04:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस ने राजभवन में किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को देश के आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में राजभवन के बाहर घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस किसान अधिकार दिवस के तौर पर आंदोलनरत किसानों के साथ खड़ी है। आज देश का अन्नदाता पिछले 51 दिन से केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर सड़कों में बैठा है। केंद्र सरकार इस आंदोलन को दबाने और सुनियोजित ढंग से बदनाम करने का पूरा प्रयास कर रही है। वार्ता के नाम पर केवल टाइम पास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस आंदोलन में अब तक कई किसानों की मौत हो चुकी है। इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। मोदी सरकार ने आज अपनी नीतियों से किसानों को सड़कों पर खड़ा कर दिया है। देश मे डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों से महंगाई आसमान छू रही है। गैस सिलिंडर पर से भी सब्सिडी खत्म कर दी है। न्यायालय की गठित कमेटी में वह लोग शामिल किए गए हैं, जो पहले से इस कानून का समर्थन करते रहे हैं।
विज्ञापन