{"_id":"669510569f0638d6490cfff8","slug":"himachal-congress-seva-dal-elected-mla-sudarshan-bablu-as-the-president-of-young-brigade-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: कांग्रेस सेवादल ने विधायक सुदर्शन बबलू को चुना यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: कांग्रेस सेवादल ने विधायक सुदर्शन बबलू को चुना यंग ब्रिगेड का अध्यक्ष
Mon, 15 Jul 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:35 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। विधायक सुदर्शन बबलू को दोबारा से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विधायक सुदर्शन बबलू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड में बदलाव किया है। विधायक सुदर्शन बबलू को दोबारा से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशों पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नई यंग ब्रिगेड कार्यकारिणी की नियुक्त के निर्देश जारी किए हैं। संजय भारद्वाज और मस्त राम ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्षों में चेतन चौहान, शालिनी राणा और सौरभ कालिया के नाम हैं।
विज्ञापन
महासचिवों की सूची में गुलाम कादिर, प्रवेश शर्मा, रवि पटियाल, वरुण पटियाल, योगराज, गौरव लठ और सुनील कुमार शामिल हैं। राज्य सचिव के पद पर अरुण ठाकुर, अनूप कुमार (चंबा), जसविंद्र सिंह सेन, दीपक कुमार, सीता राम, अजय चंदेल का चयन किया गया है। नरेश शर्मा, सुरेंद्र पाल, सतीश कुमार, निशा शर्मा और सुरेन्द्र पाल सिंह संयुक्त सचिव होंगे। सुरेंद्र पाल सिंह को ध्वज प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा राजेश कुमार को पवन चौधरी के स्थान पर कांग्र्रेस सेवादल का चीफ इंस्ट्रक्टर नियुक्त किया गया है। अनुराग शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को तुरंत अपना कार्यभार संभालने के लिए कहा है।
विज्ञापन