{"_id":"629a058e8b014a2c127eedc7","slug":"himachal-congress-president-said-that-will-restore-old-pension-scheme-after-coming-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratibha Singh Statement: प्रतिभा बोलीं- सत्ता में आने पर बहाल करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratibha Singh Statement: प्रतिभा बोलीं- सत्ता में आने पर बहाल करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम
Fri, 03 Jun 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jun 2022 08:21 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह का शुक्रवार को रिकांगपिओ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सरकार के राज में पीपीई किट घोटाला और पुलिस भर्ती का पेपर लीक घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सत्ता में काबिज होने पर कांग्रेस सबसे पहले पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेगी। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह का शुक्रवार को रिकांगपिओ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। सरकार के राज में पीपीई किट घोटाला और पुलिस भर्ती का पेपर लीक घोटाला हुआ है। इसका असर युवाओं पर पड़ा है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही सरकार को विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर एनपीएस कर्मचारियों को राहत दी जाएगी। प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रिकांगपिओ के पेट्रोल पंप से बाजार होते हुए पंजाब नेशनल बैंक और बचत भवन तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। बचत भवन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद जिला कांग्रेस की बैठक शुरू हुई। विधायक जगत सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, किन्नौर कांग्रेस प्रभारी केहर सिंह खाची, ललिता पंचारस, प्रताप नेगी और डॉ. सूर्य बोरस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लोगों को निराश किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला दौरे से उम्मीद थी कि पीएम हिमाचल के लिए आर्थिक पैकेज और अन्य कोई विशेष घोषणा करेंगे, लेकिन वह जनता को निराश कर चले गए। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में कही। कहा कि प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। मुख्यमंत्री को भी प्रधानमंत्री से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग करनी चाहिए थी। हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री से किसी तरह के आर्थिक पैकेज की मांग नहीं की। सरकार ने प्रदेश के अन्य जिलों में विकास कार्यों को गति नहीं दी। जिला किन्नौर में भी विकास कार्य ठप हैं।
विज्ञापन
साढ़े चार वर्ष भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कहीं पेपर लीक मामला सामने आया तो कहीं भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। दिवंगत वीरभद्र सिंह जब मुख्यमंत्री थे तो उनके पास बहुत लोग आकर कहते थे कि हम भूमिहीन हैं, हमारे पास जगह जमीन नहीं है तो उन्होंनेे नौतोड़ से भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध करवाई। कांग्रेस सरकार सत्ता में आएगी तो इसका फिर लोगों को लाभ दिया जाएगा। प्रतिभा दो दिन जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करने के साथ विधानसभा चुनावों पर भी बातचीत करेंगी।