फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress President Pratibha Singh statement on Kaul singh thakur and cm sukhvinder singh sukhu

Mandi News: प्रतिभा बोलीं- कौल सिंह चुनाव जीते होते तो आज सुक्खू की जगह होते सीएम

Fri, 27 Jan 2023 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अफसोस की बात है कि आठ बार विधायक, चार बार मंत्री, विस अध्यक्ष और पार्टी के अध्यक्ष रहे कौल सिंह को द्रंग के मतदाताओं ने हरा दिया।

विज्ञापन
Himachal Congress President Pratibha Singh statement on Kaul singh thakur and cm sukhvinder singh sukhu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर विधानसभा चुनाव जीत गए हाेते तो आज सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जगह वही मुख्यमंत्री होते। प्रतिभा सिंह ने पधर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस सत्ता में आ गई है, लेकिन द्रंग विधानसभा सीट हारने का बहुत दुख हुआ है।

विज्ञापन


अफसोस की बात है कि आठ बार विधायक, चार बार मंत्री, विस अध्यक्ष और पार्टी के अध्यक्ष रहे कौल सिंह को द्रंग के मतदाताओं ने हरा दिया। उन्होंने खुलासा किया कि सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कौल सिंह ठाकुर उनसे रास्ते में मिले थे। उस दौरान मैंने कहा था कि आप चुनाव जीते होते तो आप सीएम की शपथ ले रहे होते। इस पर कौल सिंह ने कहा था कि यह सब भाग्य की बात है।
विज्ञापन


सुक्खू के भाग्य में सीएम बनना लिखा था और सीएम बने। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। महंगाई और बेरोजगारी कम करने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे। इससे आम जनता हताश है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया है। इसके दूसरे चरण में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश भर में 25 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सांप्रदायिकता को दिया जा रहा बढ़ावा : कौल
पूर्व मंत्री कौल सिंह ने कहा कि गत आठ वर्षों से देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर धर्म और जाति के नाम पर एक-दूसरे को बांटने की कोशिश की जा रही है। पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर देश की सरकारी संपत्ति को बेचने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश महासचिव एवं हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर चेतराम ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्थर तक आम लोगों से संपर्क साधेंगे। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि सभी स्तरों में कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान जल शक्ति विभाग गृह डलाह से पधर बाजार तक पदयात्रा भी निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed