कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपा पूर्व सीएम वीरभद्र का अस्थि कलश
डॉ. मस्तराम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे। राठौर ने बताया कि वीरभद्र सिंह की अस्थियां 17 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद नदियों या सरोवरों में विसर्जित की जानी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए 72 अस्थि कलश सौंपते राठौर ने पार्टी नेताओं को चेताते हुए कहा कि सभी नेता इस कार्यक्रम में शामिल हों। वीरवार को राठौर वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश पद्म पैलेस रामपुर से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह अमर रहे, के नारों के बीच श्रद्धासुमन अर्पित किए। अस्थि कलश राजीव भवन पहुंचते ही दो मिनट का मौन रखा गया।
डॉ. मस्तराम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे। राठौर ने बताया कि वीरभद्र सिंह की अस्थियां 17 जुलाई को सुबह 10 बजे के बाद नदियों या सरोवरों में विसर्जित की जानी चाहिए। 16 जुलाई को सभी ब्लॉकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने चाहिए। इसमें सभी कांग्रेस नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व सभी अग्रणी संगठनों, विभागों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अवश्य शामिल हों।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, मोहनलाल ब्राक्टा, विनय कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, गंगूराम मुसाफिर, कुलदीप पठानिया, रंगीला राम राव, आदर्श सूद, रवि ठाकुर, रोहित ठाकुर, किशोरी लाल, डॉ. वीरू राम किशोर, तिलक राज शर्मा, रजनीश किमटा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। लाहौल-स्पीति से आए लामा ताशी सोनम ओथोम ने वीरभद्र सिंह की आत्मा शांति के लिए विशेष बौद्ध पाठ किया।
बड़े नेता नहीं पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में वीरवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम और प्रार्थना सभा में पार्टी के कई बड़े नेता नहीं आए। पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जीएस बाली, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी, कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह के नहीं आने पर कई कार्यकर्ता चर्चा करते भी सुने गए।