फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress prabhari rajiv shukla meeting in chandigarh

चंडीगढ़ में मंथन: नगर निगम क्षेत्र के परिसीमन के बाद कांग्रेस करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

Wed, 16 Feb 2022 10:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Feb 2022 10:29 PM IST
सार

प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से विधानसभा और शिमला नगर निगम चुनाव में एकजुटता के साथ मैदान में उतरने को कहा है। साफ किया कि प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई-भतीजावाद न हो।

विज्ञापन
himachal congress prabhari rajiv shukla meeting in chandigarh
चंडीगढ़ में बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल में आगामी विधानसभा और नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में मंथन किया। इस बैठक में फैसला लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र के परिसीमन के बाद पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने पर भी चर्चा की गई। शिमला निगम के चुनाव मई में प्रस्तावित हैं।   

विज्ञापन


वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से विधानसभा और शिमला नगर निगम चुनाव में एकजुटता के साथ मैदान में उतरने को कहा है। साफ किया कि प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में कोई भी भाई-भतीजावाद न हो। शुक्ला ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस साल के अंत में प्रदेश विधानसभा चुनाव भी होने हैं। सभी नेताओं को जुटना है और पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है।
विज्ञापन


शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी के उन ऊर्जावान, कर्मठ पार्टी नेताओं को उतारा जाए, जो लोगों के बीच अपनी मजबूत पकड़ रखते हों। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को इन चुनावों में कोई भी जिम्मेदारी मिले, उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहा कि प्रदेश कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी का सदस्यता अभियान भी प्रगति पर है और 31 मार्च तक पूरा होगा। कांग्रेस भाजपा की जन विरोधी नीतियों और विफलता को लेकर लोगों के बीच जा रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में चार उपचुनाव में पार्टी को मिली शानदार जीत के बाद शिमला नगर निगम चुनाव हल्के से नहीं लेने होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंदर बिट्टू,  कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह, अनिरुद्ध सिंह,  विक्रमादित्य सिंह, नंद लाल, राजिंद्र राणा, मोहन लाल ब्राक्टा, इंदर दत्त लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, महेश्वर चौहान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान, पूर्व विधायक आदर्श सूद, जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी जितेंदर चौधरी, पूर्व महापौर सोहन लाल, आनंद कौशल, हरीकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, यशपाल तनाइक, राकेश चौहान, इंद्रजीत सिंह, जैनब चंदेल, निगम भंडारी, यदोपति ठाकुर, छतर सिंह ठाकुर,  बावा हरदीप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed