{"_id":"5f676cae8ebc3eded42d6507","slug":"himachal-congress-leaders-meet-rajiv-shuka-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव शुक्ला से मिलने दिल्ली पहुंचे हिमाचल कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव शुक्ला से मिलने दिल्ली पहुंचे हिमाचल कांग्रेस नेता
Sun, 20 Sep 2020 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलने कांग्रेस के कई नेता दिल्ली पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राजीव शुक्ला से उनके दफ्तर में मुलाकात की और पार्टी के मसलों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि वह पहले ही नए प्रभारी राजीव शुक्ला से दिल्ली में मिल चुके हैं और पार्टी से जुड़े मसलों को लेकर विस्तर से विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन
इसके अलावा नए प्रभारी को 24 सितंबर को शिमला आने का न्योता दिया गया है, जो उन्होंने स्वीकार लिया है। रविवार को दोपहर बाद एआईसीसी सदस्य और विधायक रामलाल ठाकुर ने भी राजीव शुक्ला से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और अब वह भी चंडीगढ़ लौट आए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चुनाव लड़े कांग्रेस नेताओं की सोमवार को शिमला में बैठक बुलाई है। नए पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के दौरे को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है
विज्ञापन