फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress leaders letter to Rahul Gandhi

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान कौल को सौंपे हाईकमान, राहुल गांधी को भेजा पत्र

Wed, 01 Jul 2020 10:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
himachal congress leaders letter to Rahul Gandhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर अंगुली उठाते हुए मंडी जिले के आठ नेताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह को सौंपी जाए। इसे पहले भी मंडी जिले के इन नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर प्रदेश कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। यह पत्र राहुल को प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लिखा गया है। 

विज्ञापन


मंडी जिले के दो पूर्व मंत्रियों, कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक सहित आठ नेताओं ने राहुल गांधी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि हम मंडी जिले से संबंधित हैं। देश की आजादी के बाद से पहली बार इस समय यहां से कोई भी कांग्रेस विधायक नहीं है। वर्तमान में मंडी जिले से भाजपा के मुख्यमंत्री भी हैं। जिले में प्रदेश कांग्रेस की बहुत की दयनीय स्थिति है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि आपका ध्यान इस और आकर्षित करना चाहते हैं कि कौल सिंह प्रदेश कांग्रेस में पिछले 40 साल से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने विशेष प्रयास और कड़ी मेहनत से दो बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहकर पार्टी को मजबूत बनाया है। कौल सिंह दो बार विधानसभा अध्यक्ष, तीन बार कैबिनेट मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंडी के एक दर्जन नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी
मंडी कांग्रेस के नेताओं को मीडिया में जाना भारी पड़ सकती है। जिला मंडी के एक दर्जन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर की बेटी सहित पूर्व मंत्री मनसाराम सहित पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इन नेताओं से नोटिस का जवाब 15 दिन के भीतर मांगा गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मामला पार्टी अनुशासन समिति के पास सौंपा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर मंडी जिले के 12 नेताओं को पार्टी की तरफ से बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के कहने पर पार्टी ने यह नोटिस जारी किया है। इन नेताओं ने पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाते हुए मीडिया में जाकर बयानबाजी की है। पार्टी से जुड़े मसलों को पार्टी में न ले जाकर सीधे मीडिया में ले जाना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इन नेताओं नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि ये वही नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेजने के बाद मीडिया में भी चले गए थे। इन नेताओं को पार्टी की तरफ से नोटिस भेजे गए हैं। पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर, पूर्व मंत्री मनसाराम, पूर्व विधायक सोहनलाल, दीपक शर्मा, पवन ठाकुर, जगदीश रेड्डी, जीवन लाल ठाकुर, लाल सिंह कौशल, सुमन चौधरी, संजीव गुलेरिया,  विजयपाल ठाकुर और वीना शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed