फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress leaders did not active for election campaign in himachal pradesh

हिमाचल: हाईकमान के फरमान के बाद भी कांग्रेस नेताओं की सक्रियता में एकजुटता नहीं

Mon, 25 Apr 2022 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Apr 2022 11:08 AM IST
सार

सोनिया गांधी ने बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट होने की सलाह दी थी, मगर अभी भी इनकी अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग बज रहा है।

विज्ञापन
himachal congress leaders did not active for election campaign in himachal pradesh
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाईकमान के फरमान के बाद भी कांग्रेस नेताओं की सक्रियता में एकजुटता नहीं दिख रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भले ही सक्रिय हैं, लेकिन खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजरें गड़ाए हुए हैं। ये नेता अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकलकर पार्टी के प्रचार का साहस नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के एक कद्दावर नेता अपने विधानसभा क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश का मॉडल बनाने का दावा कर रहे हैं। यह नेता भी क्षेत्र विशेष तक प्रचार करने में सीमित हैं।

विज्ञापन


इस नेता ने विधानसभा क्षेत्र से बाहर कुछ एक रैलियों में जरूर हिस्सा लिया था। यह नेता अपने क्षेत्र के प्रचार में सोशल मीडिया पर खूब सक्रियता दिखा रहे हैं। कांग्रेस के दो वरिष्ठ विधायक भी विधानसभा चुनाव करीब आते देख ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। अभी तक ये नेता बयान देने तक सीमित थे और अब ये भी अपने विधानसभा क्षेत्रों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिस तरीके से पार्टी के नेता अलग-अलग सक्रियता दिखा रहे हैं, उससे पार्टी नेताओं में एकजुटता कितनी है, यह किसी से छिपा नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस वक्त प्रदेश कांग्रेस में कोई ऐसी धुरी नहीं है, जो पार्टी नेताओं को एकजुट कर प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ जोरदार तरीके से अभियान छेड़ सके।
विज्ञापन


हाईकमान भी एकजुटता का पाठ पढ़ाने के बाद इतिश्री कर चुका है। हाल ही में सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं को विधानसभा चुनाव से पहले एकजुट होने की सलाह दी थी, मगर अभी भी इनकी अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग बज रहा है। कांग्रेस की मौजूदा स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान भी संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed