फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that Fear of defeat started in BJP in Municipal Corporation

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- नगर निगम चुनाव में भाजपा को सताने लगा हार का डर

Sat, 09 Apr 2022 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Apr 2022 09:30 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और महंगाई से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता राजधानी में पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन
Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that Fear of defeat started in BJP in Municipal Corporation
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिमला में आयोजित रोड शो को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनाव में चार सीटों पर हारने के बाद अब भाजपा को नगर निगम चुनाव में हार का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और महंगाई से त्रस्त जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से नगर निगम चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता राजधानी में पहुंचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने और सत्ता में वापसी के लिए वार्ड स्तर पर जहां बैठकों के दौर चल रहे हैं, वहीं घोषणापत्र के लिए आम जनता, पूर्व पार्षदों, मेयर, डिप्टी मेयर और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कांग्रेस राय ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में आम जनता की राय के अनुसार ही शहर की ज्वलंत समस्याओं को ध्यान में रखकर ही अपना घोषणापत्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नगर निगम चुनावों के लिए तैयार है। इसमें प्रदेश की भाजपा सरकार को आम मतदाता उसका असली चेहरा दिखाएगा। 
विज्ञापन


हत्याओं, चोरी और डकैतियों ने खोली कानून व्यवस्था की पोल : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि दिनोंदिन प्रदेश में हो रहीं हत्याओं, चोरी और डकैतियों ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। सरकार और प्रशासन अपराध रोकने में विफल रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भाजपा का नारा खोखला साबित हुआ है। प्रदेशाध्यक्ष ने ऊना जिले के अंब में 15 साल की एक लड़की की हत्या पर रोष जताया और दोषी के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed