Himachal Congress: नई दिल्ली में नाराज आनंद से मिलने पहुंचे राजीव शुक्ला, मुलाकात के बाद किया ये ट्वीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की नाराजगी दूर करने के लिए एआईसीसी महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की नाराजगी दूर करने के लिए एआईसीसी महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने नई दिल्ली में उनसे मुलाकात की। आनंद के प्रदेश कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनसे मिलने पहुंचे हैं। इस्तीफे का एक कारण आनंद की प्रभारी से नाराजगी भी बताई जा रही है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद ट्वीट भी किया। उन्होंने कहा कि मैं राज्य का प्रभारी हूं। उससे मिलना मेरी जिम्मेदारी है। वह पार्टी के प्रति समर्पित हैं और कोई समस्या नहीं है। अगर कुछ है तो स्पष्ट किया जाएगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आनंद शर्मा 24 अगस्त को शिमला पहुंच रहे हैं।
वे दो दिन होटल पीटरहॉफ में पार्टी नेताओं और अपने समर्थकों के साथ विचार मंथन करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के शिमला दौरे की सूचना मिलते ही उनके समर्थक तैयारियों में जोरशोर के साथ जुटे हैं। आनंद शर्मा बुधवार सुबह 11.30 बजे सीधे पीटरहॉफ पहुंचेंगे और पार्टी नेताओं से मिलेंगे। सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेश में पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर नब्ज टटोेलेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय नेता का शिमला आना काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान आनंद शर्मा समर्थक अपना दुखड़ा भी रो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस में कुछ नई भर्तियों को लेकर भी उनके समर्थकों में नाराजगी रही है।
I'm state in charge. It's my responsibility to meet him. He is devoted to party & there is no problem. If there is anything it will be clarified: Congress leader Rajeev Shukla after meeting Anand Sharma who recently resigned as the chairman of Steering Committee of Himachal polls pic.twitter.com/MKYkco4tXP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 22, 2022
हाईकमान ने शर्मा को हाल ही में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में सदस्य के रूप में भी शामिल किया है। आनंद शर्मा अब शीघ्र ही शिमला का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि अप्रैल 2022 में कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर तैनाती के बाद से आनंद शर्मा ने अभी तक एक भी बैठक नहीं बुलाई, जबकि पार्टी की अन्य कमेटियों खासकर चुनाव प्रचार कमेटी, कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति और पार्टी अनुशासन समिति की बैठकें कई बार हो चुकी हैं। इसी नाराजगी को दूर करने के लिए राजीव शुक्ला सोमवार को आनंद शर्मा से मिले।