{"_id":"6298bd95d231d64ccc3b4146","slug":"himachal-congress-congress-will-gave-preference-to-winning-candidate-in-the-assembly-elections-the-decision-taken-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस, बैठक में लिया फैसला
Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:12 PM IST
सार
प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों से पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपचुनावों की तरह ही विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
श्मिला में कांग्रेस की बैठक आयोजित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव में प्रदेश कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक मामले, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पदाधिकारियों से पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपचुनावों की तरह ही विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत के लिए जुट जाएं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के खिलाफ पार्टी चार्जशीट तैयार करेगी। बैठक में राजस्थान के उदयपुर में हुए नव संकल्प चिंतन शिविर पर पर भी चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नव चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों और निर्णयों के साथ कांग्रेस आगे बढ़ेगी। अगस्त से प्रदेश में पदयात्रा शुरू की जाएगी। जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहा कि भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर रैलियां करवा रही है। भाजपा कुछ भी कर ले, लेकिन कांग्रेस उपचुनाव की तरह विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। मुकेश ने पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर पद से त्यागपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने शिमला दौरे के दौरान पीएम मोदी की ओर से कोई घोषणा न करने पर हैरानी जताई। कहा कि पीएम ने पूर्व में प्रदेश के लोगों के साथ जो वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री दोषी है। इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली और तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने पदाधिकारियों से एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक शुरू होने से पूर्व दिवंगत वीरभद्र सिंह, सुजान सिंह पठानिया, जीएस बाली, पंडित सुखराम सहित सहित दिवंगत नेताओं को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन