फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress chunav samiti meeting in shimla congress high command decide names for by election in himachal pradesh

उपचुनाव: कांग्रेस चुनाव समिति ने हाईकमान पर छोड़ा प्रत्याशियों के नाम तय करने का फैसला

Sat, 02 Oct 2021 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
himachal congress chunav samiti meeting in shimla congress high command decide names for by election in himachal pradesh
प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से सिंगल लाइन का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को भेजा जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के साथ चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त ने नेताओं से एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने और सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ  कड़ा रुख अपनाते हुए जनविरोधी नीतियों व निर्णयों को जनता के बीच जाकर उजागर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए सेमीफाइनल है और इसी आधार पर अगले साल 2022 में विधानसभा चुनावों के फाइनल में भी शानदार जीत हासिल करेंगे। अग्निहोत्री ने कहा कि यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा के चुनाव हैं। प्रदेश में कांग्रेस के लिए परीक्षा की घड़ी है। इसमें सभी नेताओं को सफल होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में आशा कुमारी, सुधीर शर्मा, कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, हर्ष महाजन, रजनीश किमटा के अतिरिक्त अनुराग शर्मा, जैनब चंदेल, नेगी निगम भंडारी, छतर सिंह ठाकुर और हरदीप सिंह बावा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed