{"_id":"5e2c26338ebc3e4b5b6f532b","slug":"himachal-congress-chief-kuldeep-rathore-statement-on-pesticides-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशकों पर सब्सिडी खत्म करना जल्दबाजी में लिया फैसला : राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशकों पर सब्सिडी खत्म करना जल्दबाजी में लिया फैसला : राठौर
Sat, 25 Jan 2020 04:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Jan 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल में कीटनाशकों पर दी जा रही सब्सिडी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में लिया है। यह निर्णय न प्रदेश हित में है और न ही किसानों-बागवानों के हित में है। सरकार को इस पर पुनर्विचार कर बागवानी और कृषि को बढ़ावा देने के लिए ठोस ओर कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
राठौर ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा बागवानी और कृषि क्षेत्र है। इससे लाखों परिवार पल रहे हैं। अभी तक पूरे देश में फल और सब्जियों यहां तक कि अनाज पर भी कीटनाशक दवाओं रसायन का प्रयोग किया जाता है। अगर समय पर इसका छिड़काव न किया जाए तो फसलें बर्बाद हो जाती हैं।
विज्ञापन
अब सरकार के निर्णय के बाद कृषकों और बागवानों को अपनी फसलें बचाने के लिए मजबूरी में महंगे दामों में कीटनाशक खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। इससे उनकी लागत बढ़ने से महंगाई भी बढ़ेगी। कहा कि जीरो बजट खेती को बढ़ावा देने के नाम पर किसानों-बागवानों से किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। जब तक देश में कीटनाशक की जगह और कोई अन्य विकल्प तैयार नहीं हो जाता, तब तक इन पर सब्सिडी जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन