फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress appointed 36 block presidents after approval of high command

हाईकमान की मंजूरी के बाद हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्त किए 36 ब्लॉक अध्यक्ष, सूची जारी

Sat, 25 Jan 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress appointed 36 block presidents after approval of high command
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हाईकमान से मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस के नए 36 ब्लॉक अध्यक्षों को तैनाती दे दी गई है। प्रदेश में कुल 72 कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ताजपोशी होनी है। पहले चरण में 11 जिलों चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिले के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। दूसरी तरफ बिलासपुर जिले से अभी तक कोई नया ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। 20 नवंबर 2019 को हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष को छोड़ राज्य कांग्रेस की सभी कार्यकारिणियां भंग कर दी थीं। दो माह की माथापच्ची के बाद इन ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति दी गई है।    

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पिछले दिनों ब्लॉक अध्यक्षों की सूची के साथ पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मिले थे। इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी रजनी पाटिल से अलग से मिले थे और उन्होंने सूची में अपने समर्थकों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाने की पैरवी की थी। इनके अलावा एआईसीसी सचिव आशा कुमारी और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने भी ब्लॉक अध्यक्ष लगाने का मामला प्रभारी से उठाया था। 
विज्ञापन


चंबा जिले के चुराह बीसीसी अध्यक्ष अश्वनी कुमार ठाकुर, भरमौर भजन सिंह ठाकुर,  पांगी ज्ञान सिंह ठाकुर, चंबा करतार सिंह ठाकुर, डलहौजी राज कुमार ठाकुर और भटियात के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल बनाए हैं। कांगड़ा जिले से नगरोटा बीसीसी अध्यक्ष  मान सिंह, कांगड़ा सुरेश चंद्र वालिया, शाहपुर से सुरजीत सिंह राणा, ज्वालामुखी से कैप्टन दीपक चौहान, पालमपुर त्रिलोक चंद, नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस सुशील डढ़वाल अध्यक्ष बनाए हैं। लाहौल स्पीति के काजा से बीसीसी अध्यक्ष छेरिंग और केलांग से बीसीसी अध्यक्ष शमशेर सिंह लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू जिले के मनाली ब्लॉक अध्यक्ष हरि चंद शर्मा बनाए हैं। मंडी जिले के द्रंग बीसीसी अध्यक्ष बमनदेव ठाकुर और बल्ह के कुलदीप ठाकुर अध्यक्ष बनाए गए हैं। हमीरपुर जिले के सुजानपुर से बीसीसी अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश और नादौन से बीसीसी अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद बने हैं। ऊना जिले के चिंतपूर्णी से बीसीसी अध्यक्ष बलवान सिंह, गगरेट सुरेंद्र कंवर, हरोली विनोद कुमार, ऊना रविंद्र सहोड़ और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा अध्यक्ष बने हैं।

सोलन जिले के अर्की बीसीसी अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़ से हस्सन चंद ठाकुर और सोलन संजीव ठाकुर अध्यक्ष बने हैं। जिला सिरमौर के रेणुकाजी से बीसीसी अध्यक्ष तपेंद्र चौहान और शिलाई से सीताराम अध्यक्ष बने हैं। शिमला जिले के कुसुम्पटी से राम कृष्ण शांडिल, शिमला ग्रामीण गोपाल शर्मा, रामपुर से साहिब सिंह मेहता और रोहड़ू से बीसीसी अध्यक्ष करतार सिंह कुल्लू बनाए हैं।  किन्नौर जिले के कल्पा से बीसीसी अध्यक्ष प्रीतम नेगी, निचार बीर सिंह नेगी और पूह के बीसीसी अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed