{"_id":"6468ab8e85832b6ef50005e5","slug":"himachal-congress-adhyaksh-pratibha-singh-mandi-visit-from-22-to-25-may-2023-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: 22 से 25 मई तक मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी प्रतिभा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: 22 से 25 मई तक मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगी प्रतिभा सिंह
Sat, 20 May 2023 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 May 2023 04:44 PM IST
सार
प्रतिभा सिंह 22 मई को दोपहर बाद 3 बजे शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी। इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह 22 से 25 मई तक अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के दौरे पर मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगी। वह संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगी। कुछ योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह 22 मई को दोपहर बाद 3 बजे शिमला से मंडी के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
इस दिन रात्रि विश्राम मंडी परिधि गृह रहेगा। 23 मई को प्रतिभा सिंह मंडी में दिशा की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मनाली रवाना होंगी। इस दौरान वह कुल्लू की पंचायत गाहर के सेऊ बाग में एसएजीवाई /सांसद निधि से बनने वाले ग्राम हट्ट का शिलान्यास करने के बाद एक पार्क और अमृत सरोवर लोगों को समर्पित करेंगी। रात्रि विश्राम मनाली में होगा। 24 मई को प्रतिभा सुबह 9 बजे परिधि गृह मनाली से लाहौल-स्पीति रवाना होंगी।
विज्ञापन
गोंदला और केलांग में लोगों की समस्याएं सुनेंगी। बाद में केलांग में जिला अधिकारियों की एक बैठक के बाद जिला कांग्रेस की बैठक लेंगी। रात्रि विश्राम केलांग परिधि गृह में होगा। 25 मई को सुबह 9 बजे उदयपुर के लिए प्रतिभा सिंह रवाना होंगी। इस दौरान जिस्पा, किरतलिंग, झलमा और त्रिलोकनाथ में लोगों से मिलेंगी और जनसमस्याएं सुनेंगी। रात्रि विश्राम उदयपुर विश्राम गृह में होगा।
विज्ञापन