फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: cm Sukhvinder Singh Sukhu met Governor Shiv Pratap Shukla and discussed various issues.

हिमाचल: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 12 Nov 2025 12:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सुबह को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। 

विज्ञापन
Himachal: cm Sukhvinder Singh Sukhu met Governor Shiv Pratap Shukla and discussed various issues.
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार सुबह को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस दाैरान दोनों के बीच प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिमला लिफ्ट पार्किंग के समीप हिम-ईरा की पहल हिमाचल हाट का शिलान्यास किया। पत्रकारों से बातचीत में सीएम सुक्खू ने कहा कि हिम ईरा में पहली बार महिलाओं को फूड वैन उपलब्ध करवाई गई है। इसी वर्ष 60 और वैन महिलाओं को उपलब्ध करवाएंगे। कहा कि दिल्ली घटना के बाद प्रदेश में अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुक्खू ने कहा कि 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में: सीएम
शराब ठेकों की नीलामी से वर्तमान सरकार ने एक साल में 600 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पूर्व भाजपा सरकार ने चार साल में 400 करोड़ कमाए। सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में हैं, हर दिन बयान देते हैं। क्योंकि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। जयराम ठाकुर को दुख हुआ कि मंडी में अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारेबाजी क्यों हुई। इसलिए अब अनुराग के गृह विधानसभा क्षेत्र में रैलियां कर रहे हैं। भाजपा के पांचों गुटों में बहुत तनाव चल रहा है। इसमें अनुराग गुट, नड्डा गुट, जयराम गुट, बिका हुआ गुट व ध्वाला गुट शामिल हैं। भाजपा ने लोकतंत्र को खरीदने की कोशिश की लेकिन जनता के आशीर्वाद से हमारी सीटों को फिर से 40 किया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएम सुक्खू ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सीएम ने कहा कि मालवीय ने अपना संपूर्ण जीवन देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित किया। हिमाचल सरकार उनके आदर्शों को अपनाकर एक शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी समाज बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed