फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Classes of ninth to 12th will start in winter closing schools from February 17, Cabinet will take decision regarding small children

हिमाचल: शीतकालीन स्कूलों में 17 फरवरी से शुरू होगी नौवीं से 12वीं की कक्षाएं, छोटे बच्चों पर कैबिनेट लेगी फैसला

Fri, 11 Feb 2022 04:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Feb 2022 04:34 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया है। अब शीतकालीन स्कूलों में भी 17 फरवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी।

विज्ञापन
Himachal: Classes of ninth to 12th will start in winter closing schools from February 17, Cabinet will take decision regarding small children
17 फरवरी से शुरू होंगी नौवीं से 12वीं की कक्षाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 17 फरवरी से नौवीं से 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। 15 फरवरी तक इन स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां दी गई हैं। 16 फरवरी को सरकारी अवकाश है। ऐसे में 17 फरवरी से स्कूलों में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए बनाए गए एसओपी के तहत नियमित कक्षाएं लगेंगी। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने का 14 फरवरी को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अब शीतकालीन स्कूलों में भी 17 फरवरी से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। उधर, पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने या ऑनलाइन ही पढ़ाई जारी रखने को लेकर 14 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। शिक्षा विभाग ने अभी छठी से आठवीं और तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही स्कूलों में बुलाने के दो विकल्पों का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की इस वर्ष से स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षाएं ली जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed