फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal chamba news: school building in poor condition students facing difficulties

सूरतेहाल: स्कूल भवन न होने से खेतों में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं विद्यार्थी

Sat, 28 Jan 2023 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साहो (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Jan 2023 01:36 PM IST
सार

2017 में स्कूल भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। बावजूद इसके भवन का निर्माण कार्य शुरू न हो पाना चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
himachal chamba news: school building in poor condition students facing difficulties
खेत में पढ़ाई करते चंबा के टिकरी माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी और खस्ताहाल भवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले के साहो क्षेत्र के तहत राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी के 53 विद्यार्थी खेतों में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। स्कूल के पास अपना भवन न होने से ऐसी नौबत आई है। गैरतलब है कि वर्ष 2017 में स्कूल भवन के लिए बाकायदा बजट भी स्वीकृत हो चुका है। बावजूद इसके अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो पाया है।  विद्यार्थियों की परेशानियों को देखते हुए अभिभावक कई बार स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी इस मसले को उठा चुके हैं।

विज्ञापन


इसके तहत एसएमसी ने प्रस्ताव पारित कर शिक्षा विभाग को भेजे हैं। बावजूद इसके अभी तक भवन निर्माण के कार्य को शुरू करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जहमत नहीं उठाई जा रही है। इससे अभिभावकों में शिक्षा विभाग के प्रति रोष है। बारिश में विद्यार्थियों की समस्या और बढ़ जाती है। कई बार तो स्कूल में भारी बारिश के दौरान अध्यापकों को कक्षाएं लगाना चिंता का विषय बन जाता है। वर्तमान में स्कूल की कक्षाएं किराये पर लिए एक कमरे और सामुदायिक भवन के एक कमरे में चल रही हैं।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी एक से दो किलोमीटर दूर के इलाकों से पहुंचते हैं। एसएमसी अध्यक्ष लोकेंद्र, सदस्य अब्दुल शुकुर, विमला देवी, टेक चंद, पूजा, सरला देवी, सपना देवी ने बताया कि स्कूल भवन निर्माण के लिए चार बिस्वा जमीन ग्रामीणों ने विभाग के नाम की है। 2017 में स्कूल भवन निर्माण के लिए बजट भी स्वीकृत हुआ है। बावजूद इसके भवन का निर्माण कार्य शुरू न हो पाना चिंता का विषय बना हुआ है। एसएमसी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से टिकरी स्कूल का भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ध्यान में लाया गया है। भवन निर्माण कार्य में कहां बाधा उत्पन्न हो रही है, इसके बारे में जानकारी हासिल कर जल्द कार्य शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे। - प्यार सिंह चाढ़क, शिक्षा उपनिदेशक चंबा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed