{"_id":"63fd975fa1678ae74403a8d3","slug":"himachal-chamba-news-road-collapse-after-landslide-in-chamba-himachal-pradesh-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भूस्खलन से सड़क धंसी, दर्जन भर पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भूस्खलन से सड़क धंसी, दर्जन भर पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
Tue, 28 Feb 2023 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:38 PM IST
सार
सड़क का हिस्सा जमींदोज होने के बाद मंगलवार सुबह लोगों, विद्यार्थियों को वाया भूरि सिंह सब स्टेशन से होकर और वाया बालू होकर ही जिला मुख्यालय में प्रवेश करना पड़ा।
विज्ञापन
सड़क धंसी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा जिले में हरदासपुरा-ककियां मार्ग पर सरोथा नाले के पास भूस्खलन से 100 मीटर सड़क जमींदोज हो गई। गनीमत यह रही कि सोमवार देररात सड़क धंसते समय इस मार्ग से किसी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग ने हरदासपुरा-टीवी वार्ड-ककियां मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की सहूलियत के लिए पहाड़ी की तरफ कटाई करवाकर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करवाने का निर्णय किया। इसके तहत विभाग की ओर से तीन पोकलेन मशीनों को कटाई के कार्य में लगाया गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ने से लोगों को पांच से लेकर सात किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर जिला मुख्यालय चंबा पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि सरोथा नाले पर पुल के निर्माण कार्य के चलते पानी के रिसाव से सड़क पर सोमवार को दरारें आ गईं। इसकी सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के आधे हिस्से को वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही चालकों से मालवाहक वाहनों को मार्ग से न ले जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
ऐसे में सोमवार देररात सड़क का हिस्सा जमींदोज होने के बाद मंगलवार सुबह ककियां, पनैला, साहो, पल्यूर, लुडेरा, बरौर, सिल्लाघ्राट, कीड़ी, सराहण, भाला आदि क्षेत्रों से दूध की सप्लाई लेकर आने वाले लोगों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को वाया भूरि सिंह सब स्टेशन से होकर और वाया बालू होकर ही जिला मुख्यालय में प्रवेश करना पड़ा। सरोथा में भूस्खलन से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद सदर विधायक नीरज नैयर मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों के आवाजाही के रास्ते के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक रास्ते का निर्माण करवाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि सरोथा नाले में पानी के रिसाव के कारण सड़क का 100 मीटर हिस्सा धराशायी हो गया। पहाड़ काट कर वैकल्पिक रास्ते का निर्माण करवाया जा रहा है। लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर तैनात हैं।