फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal chamba news: embezzlement of 4.5 lakhs rupee notice to RO block officer and forest guards

चंबा: साढ़े चार लाख के गबन में आरओ, बीओ और दो वनरक्षकों को नोटिस

Sat, 18 Dec 2021 11:05 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Dec 2021 11:05 AM IST
सार

आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और वनरक्षकों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई धनराशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया है। इसकी शिकायत सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने विजिलेंस से की है।

विज्ञापन
himachal chamba news: embezzlement of 4.5 lakhs rupee notice to RO block officer and forest guards
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़े चार लाख के सरकारी धन के गबन मामले में वन विभाग ने आरओ (वन परिक्षेत्र अधिकारी) बीओ (ब्लॉक अफसर) और दो वनरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 दिन में इन्हें जवाब देना होगा। उसके बाद विभाग आगामी कार्रवाई करेगा। स्टेट विजिलेंस ने चंबा वनमंडल के चार कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी धन के गबन मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। विजिलेंस जांच के साथ अब विभाग ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और वनरक्षकों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई धनराशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया है। इसकी शिकायत सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार ने विजिलेंस से की है। ठेकेदार ने जब सड़क निर्माण के बाद पैसा मांगा तो तत्कालीन डीएफओ ने संबंधित आरओ को कार्य की पैमाइश करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


आरओ ने पैमाइश के बाद कहा कि कार्य ज्यादा हो चुका है, इसलिए इसका टेंडर लगाना पड़ेगा। बीओ ने टेंडर के लिए ठेकेदार को तीन भरोसेमंद आदमी देने को कहा, जिससे उनके नाम पर बिल की राशि जारी की जा सके। कर्मचारियों ने चार लाख 98 हजार की धनराशि ठेकेदार के तीन लोगों में आवंटित कर दी, जबकि साढ़े चार लाख की राशि का गबन कर लिया। इसका भुगतान संबंधित ठेकेदार को किया जाना था, लेकिन आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसका गबन कर लिया। इसके चलते ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनमंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि सरकारी धन के गबन के मामले में चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed