फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Chamba News 32 Road Blocked 272 Power Transformer And 20 Water Supply Schemes Disrupted

Chamba News: बर्फबारी के बाद अभी भी 272 ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में डूबे गांव, 32 सड़कें अवरुद्ध

Sat, 28 Jan 2023 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Jan 2023 01:27 PM IST
सार

बर्फबारी के चलते 20 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से ग्रामीणों को मजबूरन बर्फ पिघलाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की है।

विज्ञापन
Himachal Chamba News 32 Road Blocked 272 Power Transformer And 20 Water Supply Schemes Disrupted
चंबा के खजियार में बर्फ के बीच खाद्य सामग्री लेकर जाते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले में बर्फबारी के बाद अब तक हालात सामान्य नहीं हो पाएं हैं। चार दिन से जिले में 272 ट्रांसफार्मर बंद होने से सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।  बिजली आपूर्ति बहाल न होने से बीमार लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए मीलों पैदल सफर तय कर दूसरे गांवों में पहुंच कर मोबाइल चार्ज करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों में हालात पटरी पर लौटने के लिए अभी लंबा समय लग सकता है। वहीं जिले के 32 मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। विभागीय टीमें सड़कों को बहाल करने में देर रात तक जुटी रहीं। बर्फबारी के चलते 20 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से ग्रामीणों को मजबूरन बर्फ पिघलाकर ही काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने की प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मांग की है। 
विज्ञापन


गौर रहे कि मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी ने व्यवस्थाओं को चकाचक रखने वाले विभागों की पोल खोल कर रख दी है। आलम यहहै कि विद्युत बोर्ड के तीसा सब डिविजन में 176, पांगी में 44, सलूणी में 31, चंबा में 13 और भरमौर में आठ ट्रांसफार्मर चार दिन से बंद पड़े हुए हैं। बिजली सप्लाई न होने से ग्रामीण ठंड में ठिठुरने के लिए विवश हैं। इसके अलावा चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत 15, सलूणी में 12, भरमौर में 2, चंबा, भटियात और पांगी में एक-एक मार्ग भूस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को अपनी दैनिक उपयोग का सामान और राशन लाने के लिए मीलों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि जिले में विभागीय टीमें व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए जीजान के साथ जुटी हुई हैं। कहा कि जल्द व्यवस्थाओं को सुचारू करवाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed