{"_id":"60a744c4a36773584f1a9fc3","slug":"himachal-chamba-accident-news-vehicle-falls-in-deep-gorge-three-missing-in-tissa-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पुल से नीचे नाले में जा गिरा मालवाहक वाहन, क्लीनर की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पुल से नीचे नाले में जा गिरा मालवाहक वाहन, क्लीनर की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान
Fri, 21 May 2021 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 21 May 2021 09:34 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा पुल के पास हाईवा वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 289,304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा पुल के पास शुक्रवार को एक मालवाहक वाहन (हाईवा) एचपी-44/2894 करीब ढाई सौ मीटर गहरे नाले में गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन पुत्र सिंधु गांव कैकला डाकघर बैरागढ़ के रूप में हुई है। वहीं, चालक नरेश पुत्र विनोद कुमार गांव धनलाड़ डाकघर नकरोड़ ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
वाहन को नाले में गिरता हुआ देखकर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तीसा पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश कुमार हाईवा वाहन में सामान लादकर नकरोड़ से मंगली के लिए गया हुआ था। इस दौरान क्लीनर पवन भी उसके साथ गाड़ी में सवार था। मंगली से लौटते समय शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चालक को तीसा पुल के पास वाहन में कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
उसके बाद चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में वाहन के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। चालक ने गाड़ी गिरते समय किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली, जबकि क्लीनर पवन की मौत हो गई। पवन का शव पानी के बहाव में बह कर करीब दो सौ मीटर आगे चट्टान में फंस गया था। उसकी तलाश के लिए पुलिस, अग्निशमन और ग्रामीणों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
दोपहर बाद चट्टान के बीच फंसा पवन का शव पुलिस ने बरामद कर लिया, जिसे अग्निशमन विभाग के जवानों ने निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यहां शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा पुल के पास हाईवा वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 289,304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।