फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Central University will have four new courses, MSc and BTech too

हिमाचल: केंद्रीय विवि में चार नए कोर्स, एमएससी और बीटेक भी होगी, 1 अगस्त से कक्षाएं

Sat, 12 Jul 2025 12:59 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jul 2025 12:59 PM IST
सार

रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस और भूगर्भशास्त्र (जियोलॉजी) में एमएससी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ नैनो मैटीरियल में एमटेक और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: Central University will have four new courses, MSc and BTech too
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से चार नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसमें रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस और भूगर्भशास्त्र (जियोलॉजी) में एमएससी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी ऑफ नैनो मैटीरियल में एमटेक और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन कोर्सों में कुल 129 सीटें होंगी। रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस और जियोलॉजी में 38-38 सीटें, एमटेक में 20 और बीटेक प्रोग्राम में 33 सीटें होंगी। खास बात यह है कि इन कोर्सों में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर जरूरी नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन



यह है रिमोट सेंसिंग और जीआईएस
पहली मेरिट सूची 25 जुलाई को और दूसरी सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन और कक्षाएं पहली अगस्त से शुरू होंगी। रिमोट सेंसिंग और जीआईएस आधुनिक भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियां हैं। रिमोट सेंसिंग में सैटेलाइट या सेंसर के माध्यम से पृथ्वी की सतह से जानकारी प्राप्त की जाती है, जबकि जीआईएस एक कंप्यूटर आधारित प्रणाली है, जो भौगोलिक डाटा को संग्रहित और प्रदर्शित कर उसका विश्लेषण करती है। इन दोनों तकनीकों का संयोजन नीतिगत फैसलों के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी क्रिमी लेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों से 500 रुपये, नॉन क्रिमी लेयर ओबीसी से 400 रुपये और एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों से 200 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। -डॉ. जिंतेंद्र गर्ग, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed