फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Central University: CU will open engineering and medical science schools

Himachal Central University: सीयू खोलेगा इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस के स्कूल

Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय अब इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस के स्कूल खोलेगा। इन स्कूलों को खोलने का रास्ता राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सर्वेक्षण में सीयू को ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद साफ हो गया है। 

विज्ञापन
Himachal Central University: CU will open engineering and medical science schools
केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय अब इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस के स्कूल खोलेगा। इन स्कूलों को खोलने का रास्ता राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सर्वेक्षण में सीयू को ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद साफ हो गया है। यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने धर्मशाला में कही। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 से यहां विदेश के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जााएगा। कम से कम 50 विदेशी विद्यार्थियों व शोधार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों की मांग पर सीयू में अगले वर्ष से एमबीए एग्जीक्यूटिव का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को को प्रबंधकीय डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के टीचिंग और नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मेहनत और कर्मठता ने सीयू को ए प्लस ग्रेड में शामिल करवाया है। उन्होंने बताया कि देशभर में 1100 के करीब विश्वविद्यालय हैं, जिनमें केवल सात फीसदी विश्वविद्यालय ही ए प्लस ग्रेड में शामिल हैं। सीयू को ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद सीयू की सुविधाओं को इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि नैक टीम की ओर से तय अधिकतम चार अंकों में से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को 3.24 अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि साइंस स्कूल को दो चरणों में खाेला जाएगा। पहले चरण में पैरा मेडिकल स्कूल स्थापित किया जाएगा। उसके बाद इसे स्तरोन्नत करके मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च स्कूल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed