फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: Center summoned report on facilities in medical colleges

हिमाचल: केंद्र ने तलब की मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की रिपोर्ट

Mon, 12 May 2025 12:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 12:46 PM IST
सार

 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेष रूप से बिस्तरों की जानकारी तलब की है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से भी जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
Himachal: Center summoned report on facilities in medical colleges
स्वास्थ्य - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्र सरकार ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, विशेष रूप से बिस्तरों की जानकारी तलब की है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से भी जानकारी मांगी गई है। चंबा मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने केंद्र सरकार को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि संस्थान के ऑर्थोपेडिक वार्ड में 42 और सर्जरी वार्ड में 27 बिस्तर उपलब्ध हैं। इसके अलावा कॉलेज के नए भवन में संचालित ट्रॉमा केयर सेंटर में जरूरी मशीनें और सुविधाएं मौजूद हैं। यह केंद्र किसी भी आकस्मिक हालात में घायलों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने पुष्टि की है कि केंद्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूरी जानकारी तैयार कर सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर पूरी तरह से क्रियाशील है और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार है। सूत्रों के अनुसार सीमा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार किसी भी ढील के पक्ष में नहीं है। सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
शिमला। हिमाचल के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में 24 घंटे आपात सेवाएं सुचारु रहेंगी। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म हो गया हो लेकिन आपातकालीन विभाग में पीजी, एमबीबीएस के अलावा स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी रोटेशन में सेवाएं देंगे। जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को घर से भी बुलाया जा सकता है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था करने को कहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने को निर्देश दिए हैं। दवाइयां, ऑक्सीजन व अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed