फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Car collides with dumper on Kala Amb road, three dead

हिमाचल: कालाअंब मार्ग पर डंपर से टकराई कार, तीन युवकों की माैत, दो घायल

Thu, 01 May 2025 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 May 2025 10:12 AM IST
सार

 कालाअंब-यमुनानगर मार्ग पर मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो चंबा और एक सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के हरिपुरधार से है। 

विज्ञापन
Himachal: Car collides with dumper on Kala Amb road, three dead
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर कालाअंब-यमुनानगर मार्ग पर मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो चंबा और एक सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के हरिपुरधार से है। हादसे में कार सवार हरिपुरधार के ही दो युवक घायल भी हुए हैं, जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि असगरपुर गांव के पास मंगलवार रात 11:00 बजे डंपर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार डंपर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान अनिकेत पुत्र जगत सिंह निवासी हरिपुरधार, शिलाई (सिरमौर), विशाल निवासी कुटगांव और अतुल निवासी सुकरई, दोनों जिला चंबा के रूप में हुई है। घायलों में प्रवीण और प्यार सिंह शामिल हैं। इनमें से अतुल हिमालयन कॉलेज में बी फाॅर्मा कर रहा है। बाकी सभी युवक मोगीनंद की एक कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने मृतक अतुल के भाई अनीश की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत हरियाणा पुलिस को दी। थाना प्रभारी सढोरा अमित त्यागी ने बताया कि मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरवा गांव में छाया मातम
सड़क हादसे में शिलाई क्षेत्र की रोनहाट उप तहसील के निचला जरवा निवासी अनिकेत की हादसे में मौत होने से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है। अनिकेत की दादी सुंदरी देवी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। इस घटना की जानकारी उनको नहीं दी गई है। उनको घर लाया जा रहा है। घर आने पर ही दादी अपने पोते के अंतिम दर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed