फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CAG report: Rs 1000 crore of centrally sponsored schemes lying in bank accounts without being spent

हिमाचल कैग रिपोर्ट: बिना खर्च किए बैंक खातों में पड़े रहे केंद्र प्रायोजित योजनाओं के एक हजार करोड़

Fri, 28 Mar 2025 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Mar 2025 10:06 AM IST
सार

रहे। पीएफएमएस की एसएनए रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार को वर्ष के दौरान खजाने में केंद्र के हिस्से के रूप में 3,824.29 करोड़ प्राप्त हुए।  सदन के पटल पर मुख्यमंत्री की ओर से रखी गई कैग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal CAG report: Rs 1000 crore of centrally sponsored schemes lying in bank accounts without being spent
कैग रिपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सिंगल नोडल एजेंसी (एसएनए) के बैंक खातों में 31 मार्च 2024 तक 1,024.00 करोड़ बिना खर्च किए पड़े रहे। पीएफएमएस की एसएनए रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार को वर्ष के दौरान खजाने में केंद्र के हिस्से के रूप में 3,824.29 करोड़ प्राप्त हुए।  सदन के पटल पर मुख्यमंत्री की ओर से रखी गई कैग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कैग के अनुसार 31 मार्च 2024 तक सरकार ने 3.377.32 करोड़ रुपये केंद्र के हिस्से और 587.49 करोड़ रुपये राज्य की ओर से एसएनए को हस्तांतरित किए। विस्तृत वाउचर और सहायक दस्तावेज एसएनए से प्रधान महालेखाकार यानी लेखा और हवादारी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए थे। एसएनए की रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2024 तक एसएनए के बैंक खातों में 1,024.00 करोड़ बिना खर्च किए पड़े थे। 

विज्ञापन

एसएनए खाते में बजट न डालने पर देना होता है 7 फीसदी दर से ब्याज
कैग के अनुसार भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार राज्य सरकार प्राप्ति के 30 दिनों के भीतर केंद्रीय हिस्सेदारी के साथ-साथ राज्य हिस्सेदारी को एसएनए खाते में स्थानांतरित कर देगी। एसएमए खाते में केंद्रीय हिस्सेदारी के हस्तांतरण में 30 दिनों से ज्यादा की देरी पर 1 अप्रैल 2023 से 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से दिनों की संख्या पर ब्याज का भुगतान राज्य सरकार की ओर से किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनपीएस के 16.50 करोड़ एनएसडीएल को नहीं भेजे
राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के लिए सार्वजनिक खाते में हस्तांतरित और जमा कुल राशि में से 16.50 करोड़ रुपये 31 मार्च 2024 तक सार्वजनिक खाते में रहे और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की हस्तांतरित नहीं किए गए। सरकार का नकद शेष इस राशि से अधिक बताया गया। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्य शीर्ष और लघु शीर्ष के तहत सरकार का अंशदान 93.73 करोड़ था और कर्मचारियों का अंशदान 66.33 करोड़ था।

विज्ञापन

82 करोड़ रुपये उपकर के एकत्र किए, निधि नहीं बनी
 2023-24 के दौरान राज्य सरकार ने 182.40 करोड़ रुपये उपकरों के रूप में एकत्र किए। इसमें दूध उपकर 144.84 करोड़, करों पर उपकर 37.42 करोड, कोविड उपकर 0.12 करोड़, भूमि पर उपकर 0.02 करोड़ था। इन उपकरों के अधिनियमों व अधिसूचनाओं में राज्य के सार्वजनिक खाते के तहत निधि के निर्माण का कोई प्रावधान महीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed