{"_id":"61114c568ebc3e73d357f1ba","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-decition-on-increasing-corona-restrictions-may-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक आज, कोरोना बंदिशें बढ़ाने पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंत्रिमंडल की बैठक आज, कोरोना बंदिशें बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
Tue, 10 Aug 2021 10:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:13 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। विधानसभा में पेश करने से पहले कुछ बिलों को भी मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयराम मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को विधानसभा सत्र के बाद विधानसभा सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। बैठक में स्कूल खोलने के फैसले की समीक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग कोविड के बढ़ते मामलों पर प्रस्तुति देगा। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार सख्ती बढ़ा सकती है। विधानसभा में पेश करने से पहले कुछ बिलों को भी मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की सिफारिश कर सकता है। ऊना, मंडी, कांगड़ा मेें कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन जिलों में कोरोना के नियमों को सख्ती से लागू किया जा सकता है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते और ऑक्सीजन प्लाट स्थापित करने, 50 नर्सों और 40 पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती और नेरवा, मंडी में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने पर भी बैठक में मंथन होगा।
विज्ञापन