फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting today: Decision may be taken on reopening the school

हिमाचल: कैबिनेट बैठक आज, स्कूल खोलने पर हो सकता फैसला

Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 11:09 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में  स्कूलों को खोलने के अलावा कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री के छह सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। 

विज्ञापन
himachal cabinet meeting today: Decision may be taken on reopening the school
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें कोरोना बंदिशों में कुछ राहत दी जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए स्कूल दोबारा खोलने का फैसला हो सकता है। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर विद्यार्थियों के लिए स्कूल 5 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया था। अब नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की योजना है। वहीं, निजी और सरकारी बसों के पूरी क्षमता से संचालन को लेकर भी निर्णय हो सकता है। इसके अलावा कई स्कूलों को स्तरोन्नत करने का प्रस्ताव भी शिक्षा विभाग की ओर से लाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रस्तुति देगा। प्रधानमंत्री के छह सितंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। 

विज्ञापन


नौवीं से 12वीं कक्षा की  फर्स्ट टर्म परीक्षाएं आज से 
उधर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शनिवार से नौवीं से 12वीं कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू होंगी। शनिवार को पहली परीक्षा ऑनलाइन होगी। मंत्रिमंडल की बैठक में अगर सोमवार से विद्यार्थियों को बुलाने का फैसला ले लिया जाता है तो परीक्षाएं ऑफलाइन तरीके से स्कूलों में ली जाएंगी। तीन घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों से 40 फीसदी ऑब्जेक्टिव और 60 फीसदी सब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से फोटो खिंचकर वापस भेजनी होगी। एक-दो दिन के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं को अभिभावकों के माध्यम से संबंधित शिक्षकों के पास भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन


शनिवार को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पासवर्ड से बंद पीडीएफ फाइल के तौर पर प्रश्नपत्र व्हाट्सऐप से भेजे जाएंगे। परीक्षा से कुछ देर पहले शिक्षक पासवर्ड को विद्यार्थियों से साझा करेंगे। विद्यार्थियों को तीन घंटे के निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करनी होगी। तीन घंटे का समय पूरा होने के बाद उत्तर पुस्तिका की फोटो व्हाट्सएप से ही वापस भेजनी होगी। 14 सितंबर तक परीक्षाएं जारी रहेंगी। 26 सितंबर तक परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। शनिवार को नवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय और जमा एक और जमा दो कक्षा की राजनीति शास्त्र, फिजिक्स और बिजनेस स्टडी विषय की ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed