{"_id":"60004ec12862f63a1211bac3","slug":"himachal-cabinet-meeting-preparing-to-open-schools-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फरवरी माह से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फरवरी माह से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Fri, 15 Jan 2021 03:16 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में करीब 11 महीने बाद दोबारा से स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। पहली फरवरी से प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 5वीं और 8वीं से 12वीं कक्षा की नियमित कक्षाएं लगेंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पांचवीं और आठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी।
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 27 जनवरी से शिक्षकों को स्कूलों में नियमित बुलाने का फैसला लिया है। अन्य कक्षाओं के लिए ‘हर घर पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। बैठक में फैसला लिया कि स्कूल में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सभी के बीच निर्धारित शारीरिक दूरी रखनी होगी। स्कूलों में नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन करनी होगी। एसओपी तैयार करना और उनका पालन करवाने का जिम्मा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का रहेगा। शीतकालीन स्कूलों में 14 फरवरी तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 15 से यहां भी स्कूल नियमित तौर पर शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन