{"_id":"62617f753036cd345707fc46","slug":"himachal-cabinet-meeting-on-april-27-these-decisions-including-free-electricity-water-can-be-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक: निशुल्क बिजली, पानी समेत इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक: निशुल्क बिजली, पानी समेत इन फैसलों को मिल सकती है मंजूरी
Thu, 21 Apr 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में निशुल्क बिजली, पानी सहित महिलाओं को सरकारी बसों में किराये में 50 फीसदी छूट के फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक 27 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय शिमला में बैठक होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में निशुल्क बिजली, पानी सहित महिलाओं को सरकारी बसों में किराये में 50 फीसदी छूट के फैसलों को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से बजट भाषण में की गई कुछ घोषणाओं पर भी मुहर लग सकती है। सरकार की ओर से विभागाध्यक्षों को इन घोषणा का प्रारूप तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में जुलाई से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक की बिजली निशुल्क मिलेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 अप्रैल को यह घोषणा की थी। अभी 60 यूनिट तक प्रति माह बिजली खपत करने वालों को आपूर्ति निशुल्क दी गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के करीब साढ़े 11 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। इन्हें बिजली मीटर का किराया भी नहीं चुकाना पड़ेगा। इन्हें शून्य राशि के बिल जारी होंगे।
विज्ञापन