फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Cabinet meeting, many decisions may be approved

HP Cabinet Meeting: इस दिन होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Thu, 13 Nov 2025 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Nov 2025 05:39 PM IST
सार

 प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहे शीत सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
himachal Cabinet meeting, many decisions may be approved
हिमाचल मंत्रिमंंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है। इसमें धर्मशाला के तपोवन में होने जा रहे शीत सत्र में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों के एजेंडे भी कैबिनेट की बैठक में जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य अहम फैसले भी हो सकते हैं। बैठक 24 नवंबर को राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

सीएम 16 को जा सकते हैं नई दिल्ली
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक सूरजकुंड में 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में शामिल होने खुद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 नवंबर को नई दिल्ली जा सकते हैं। इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी के आकलन व वसूली पर चर्चा 17 को
 जीएसटी के आकलन, लेवी और वसूली पर चर्चा 17 नवंबर को राज्य सचिवालय में होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग विभाग आरडी नजीम की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें खनिजों पर जीएसटी के आकलन, लेवी और वसूली पर बैठक होगी। इस बैठक में उद्योग निदेशक और वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित होंगे। इसके अलावा बैठक में बीते वर्षों के राजस्व संग्रह और कर निर्धारण की समीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed