फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting: education department will make presentation on new education policy

हिमाचल कैबिनेट बैठक: नई शिक्षा नीति पर प्रस्तुति देगा शिक्षा विभाग

Sun, 23 Aug 2020 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Aug 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet meeting: education department will make presentation on new education policy
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

नई शिक्षा नीति को लेकर सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई शिक्षा नीति को हिमाचल में किस प्रकार से लागू किया जाना है? इस नीति के तहत प्रदेश में पहले से क्या किया किया गया है? इसको लेकर अब मंत्रिमंडल को अवगत करवाया जाएगा। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने में हिमाचल प्रदेश देशभर में बेहतरीन कार्य करेगा। नई शिक्षा नीति को लागू करने में हिमाचल अन्य राज्यों के मुकाबले पहल करेगा। इसके लिए जल्द ही टास्क फोर्स गठित की जाएगी। क्षेत्रीय बोलियों को नई नीति में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


 नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स होगी। इसके अलावा 5 सब टास्क फोर्स गठित की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर नई शिक्षा नीति को कैसे लागू किया जाएगा इन के लिए यह 5 सब टास्क फोर्स काम करेगी। पाठ्यक्रम बदलाव, भर्ती एवं पद्दोन्नति नियमों में होने वाले बदलाव का जिम्मा भी अलग अलग कमेटियों को दिया जाएगा ताकि इस पर बेहतर तरीके से कार्य हो सके। 
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस कर मांगे सुझाव
शिमला। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शनिवार को प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेज प्रिंसिपलों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। शिक्षा मंत्री ने कॉलेज प्रिंसिपलों से नई शिक्षा नीति को लेकर सुझाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यमों से इस बाबत चर्चा की जाए। सभी हितधारकों से सुझाव लेकर सरकार को भेजें। शिक्षा मंत्री ने शनिवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ भी वीडियो कांफ्रेंस कर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-कंटेंट बनाने वाले शिक्षकों की नहीं लगेगी नोट्स बनाने में ड्यूटी
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट तैयार करने वाले शिक्षकों की नोट्स बनाने में ड्यूटी नहीं लगेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने इस बाबत शनिवार को सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि ई-कंटेंट तैयार करने वाले शिक्षकों को नोट्स बच्चों के घरों तक पहुंचाने के काम में भी नहीं लगाया जाएगा। हालांकि, इन सभी शिक्षकों को अपने स्टेशन नहीं छोड़ने को लेकर आगाह भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को स्कूलों में तभी बुलाया जाएगा, जब संबंधित विषय का शिक्षक नोट्स बनाने के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इस तरह की विशेष परिस्थिति में रिसोर्स ग्रुप के साथ काम कर रहे शिक्षकों को स्कूलों में बुलाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed