फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal cabinet meeting decision for reopening schools for 8th class students

कैबिनेट बैठक: आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का होगा फैसला

Sun, 13 Feb 2022 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Feb 2022 05:57 PM IST
सार

तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ही चलाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decision for reopening schools for 8th class students
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। कोरोना वायरस के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती है।

विज्ञापन


तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ही चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों के विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर भी कोई फैसला होने के आसार हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण को मिलेगी मंजूरी
जयराम सरकार के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल की ओर से दिए जाने वाले अभिभाषण को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलेगी। बीते चार वर्षों के दौरान सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी राज्यपाल विधानसभा में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed