फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet meeting: Apart from opening schools, these decisions are expected

हिमाचल कैबिनेट बैठक: स्कूलों को खोलने के अलावा ये फैसले होने की उम्मीद

Mon, 05 Oct 2020 06:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet meeting: Apart from opening schools, these decisions are expected
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 9 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।  पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को सरकार किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं खोलेगी। सोमवार को विश्व शिक्षक दिवस पर राजधानी शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 9 अक्तूबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया जाएगा। ठाकुर ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करवाना बहुत मुश्किल है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। इसको लेकर अंतिम फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 15 अक्तूबर के बाद अपने स्तर पर स्कूल खोलने का फैसला लेने की मंजूरी दी है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने कैबिनेट बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्ताव के तहत पहले चरण में 9वीं से 12वीं कक्षाओं को खोलने की योजना है। बैठक में एक अन्य विकल्प भी रखा जाएगा। इसमें सिर्फ बोर्ड कक्षाओं 10वीं और 12वीं को ही बुलाने की बात है। अगर 9वीं से कक्षाओं को बुलाया जाना है तो दो कक्षाओं को सुबह और दो को शाम के सत्र में चलाने का विकल्प है। 15 अक्तूबर के बाद सभी स्कूलों और कॉलेजों में सौ फीसदी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाया जाना तय है। अभी एक दिन में पचास फीसदी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed