फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal cabinet expansion: These three MLAs name for the post of minister in the forefront

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: ये तीन विधायक बनेंगे मंत्री

Thu, 30 Jul 2020 12:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jul 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Himachal cabinet expansion: These three MLAs name for the post of minister in the forefront
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल की जयराम सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 30 जुलाई को होगा। लंबे समय से खाली चल रहे तीन पद भरे जाएंगे। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री ने भले ही मंत्रियों के नाम का खुलासा नहीं कियाए लेकिन सूत्रों का कहना है कि नूरपुर कांगड़ा से वरिष्ठ विधायक राकेश पठानियाए सिरमौर के पावंटा से विधायक सुखराम चौधरी के अलावा घुमारवीं बिलासपुर से विधायक राजेंद्र गर्ग का नाम राजभवन भेज दिया है। हालांकि इसका औपचारिक एलान सुबह किया जाएगा। अगर किसी बजह से इन नामों में बदलाव हुआ तो सूत्रों के अनुसार चंबा से हंसराज और मंडी से कर्नल इंद्र सिंह में से किसी को जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण समारोह में कोरोना एडवाइजरी के चलते 41 लोग ही शामिल हो पाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें हिमाचल की जयराम कैबिनेट के खाली चल रहे तीन पद गुरुवार को भर जाएंगे। इन पदों के लिए तीन विधायकों की राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में मंत्री पद पर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन में मुलाकात कर इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी दी।  मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजभवन की ओर से आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तावित होने का एलान किया। हालांकि इस एलान से पहले सुबह से ही राजभवन में गहमागहमी शुरू हो गई थी। सुबह से ही सरकारी तंत्र शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गया था। वहीं दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा कि किसे मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। सियासी रसूखदारों से लेकर सरकार चलाने वाले आला अधिकारी तक एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेते रहे। शपथ ग्रहण के बाद नए मंत्री सीएम के साथ पीटरहॉफ में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed